Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पुलिस-किसानों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद 13 पर मुकदमा; 4 गुणा मुआवजे पर भी भूमि क्यों नहीं दे रहे किसान?

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 08:05 AM (IST)

    UP News कुशीनगर में पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। किसान एथेनॉल फैक्ट्री के लिए अधिग्रहित भूमि पर कब्जा दिलाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसानों को खदेड़ दिया। 13 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किसानों की मांग है कि उन्हें सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाए।

    Hero Image
    गड़हिया बसंतपुर गांव में अतिक्रमणकारियो को निर्देश देते एसडीएम ऋषभ पुंडीर (बाएं से दूसरे)। जागरण

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। ढाढ़ा चीनी मिल की एथेनाल फैक्ट्री के लिए अधिग्रहित भूमि पर रविवार को कब्जा दिलाने गई पुलिस व प्रशासन की टीम से किसानों की झड़प हो गई। अधिग्रहित भूमि पर कब्जे का विरोध कर रहे किसानों को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और मिल प्रशासन को कब्जा दिलाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगदड़ में लगभग एक दर्जन किसानों को हल्की चोटें आईं। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जान देने की कोशिश की हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे 13 किसानों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात को हिरासत में लिया है।

    20 थानों की पुलिस कब्जा दिलाने पहुंची

    एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुबह साढ़े 10 बजे 20 थानों की पुलिस ढाढ़ा के टोला हरपुर स्थित एथेनाल फैक्ट्री के लिए अधिग्रहित भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची। अधिकारियों व बड़ी संख्या में पुलिस बल को देख किसान भी मौके पर इकट्ठा हो गए। एडीएम ने किसानों से वार्ता कर सहयोग की अपील की।

    उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया काफी पहले ही पूरी कर ली गई है। अब सिर्फ कब्जे की बात है। किसानों का कहना था कि एथेनाल फैक्ट्री के कारण अधिकांश किसान भूमिहीन हो जाएंगे। इस बीच कुछ किसान उग्र हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर विरोध कर रहे किसानों को खदेड़ना शुरू किया तो एक महिला किसान लाची ने गैलन में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर गिरा लिया।

    पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

    यह देख महिला पुलिसकर्मियों ने गैलन छीनकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो किसानों में भगदड़ मच गई। इस दौरान करीब एक दर्जन किसानों को हल्की चोटें भी आईं। किसानों के जाने के बाद प्रशासन ने चीनी मिल प्रशासन को जमीन का कब्जा दिलाया।

    एडीएम वैभव मिश्र के अनुसार, किसानों को नगरीय सर्किल रेट से दो गुना मुआवजा दिया जा रहा है। इनकी मांग इससे अधिक मुआवजा देने की है, जो संभव नहीं है।

    यह है मामला

    चीनी मिल द्वारा ढाढ़ा के टोला हरपुर में एथेनाल फैक्ट्री लगाने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2008 में 176 किसानों की 19.804 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। 88 किसानों ने मुआवजा लेकर अपनी 5.32 हेक्टेयर भूमि चीनी मिल को दे दी थी।

    86 किसानों ने हाई कोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल कर अपनी 14.481 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। तीन माह पूर्व हाई कोर्ट ने मिल प्रशासन के पक्ष में आदेश करते हुए याचिका खारिज कर दी। इसके बाद प्रशासन की ओर से गांव में दो बार शिविर लगाकर किसानों से वार्ता कर अधिग्रहित भूमि पर से कब्जा छोड़ने तथा भूमि के बदले सर्किल रेट के चार गुणा मुआवजा लेने की अपील की पर किसान नहीं माने।

    इसे भी पढ़ें: ED Raids: राज कुंद्रा के सहयोगियों के घर ईडी की छापेमारी, कुशीनगर से साफ्टवेयर इंजीनियर हिरासत में