भाजपा शासन में खुशहाल हैं किसान: उपेंद्र सिंह
कुशीनगर में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है बेहतर समर्थन मूल्य मिल रहा है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिली है आर्थिक मजबूती।
कुशीनगर : जब से केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, किसानों में खुशहाली आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देकर सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। किसानों को उनकी उपज का बेहतर समर्थन मूल्य मिल रहा है, गन्ना मूल्य का समय से भुगतना हो रहा है।
यह बातें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र सिंह ने कही। वह बुधवार को रवींद्रनगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी थी तो कैबिनेट की पहली बैठक में ही यूपी के किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा कर दी गई थी। पूर्ववर्ती सरकारों के समय से बकाया आ रहे गन्ना मूल्य का भी भुगतान कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से 21.64 लाख किसानों को 1909.72 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान कराया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में दूरगामी कार्य किया है। किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने किया। जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, जिला महामंत्री शत्रुघ्न प्रताप शाही, सुनील तिवारी, राकेश पांडेय, अवधेश राय, मुंशी पांडेय, मैनेजर सिंह ने भी संबोधित किया।
जनता का सेवक होता है जनप्रतिनिधि: विधायक
जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता है। ग्राम प्रधान गांव के प्रधानमंत्री जैसा है। इनको गांव की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी जनता ने दी है। इसलिए उनका दायित्व है कि निष्पक्ष होकर गांव के विकास के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को दिलाएं।
यह बातें बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कही। वह स्थानीय ब्लाक सभागार में पंचायतीराज विभाग द्वारा नवनिर्वाचित प्रधानों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बीडीओ संदीप सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए यह प्रशिक्षण उनके दायित्वों के निर्वहन में बहुत कारगर साबित होगा। मंडलीय संयोजक बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण विकास कार्यों के संचालन में सहायक होगा। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के दीप प्रज्वलन से हुआ। अध्यक्षता बीडीओ ने की तथा संचालन एडीओ पंचायत मजरुल हक ने किया। अध्यक्ष विजय सिंह, धनंजय तिवारी, जयप्रकाश यादव, स्वामी नाथ यादव, धर्मेन्द्र यादव, महातम प्रसाद, राजू यादव, जैनुददीन अंसारी, भोला प्रसाद, विजय कुमार, रंजय मिश्र आदि मौजूद रहे।