बताए गए वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर
सेवरही विकास खंड के कृषि बीज भंडार परिसर में कृषि कार्य के सु²ढ़ीकरण व विकास के लिए ब्लाक स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के बारे में जानकारी दी गयी।
कुशीनगर : सेवरही विकास खंड के कृषि बीज भंडार परिसर में कृषि कार्य के सु²ढ़ीकरण व विकास के लिए ब्लाक स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के बारे में जानकारी दी गयी।
विषय वस्तु विशेषज्ञ जयप्रकाश मणि ने कहा कि किसानों को खेती में वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करना चाहिए।
इससे लागत में कमी और उत्पादन में इजाफा होगा। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मृदा एवं शस्य विशेषज्ञ डॉ. टीएन राय ने उपज बढ़ाने के लिए मृदा का स्वास्थ्य परीक्षण कराना जरूरी बताया। डॉ. वेंकटरमण ने दलहनी फसलों में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ. उदय नारायण गुप्ता ने किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षता पूर्व सहायक विकास अधिकारी रवींद्र राय ने की। राजकीय बीज भंडार प्रभारी उमा रमन पांडेय, सहायक विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी तिवारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। रवींद्र मिश्र, भूखल तिवारी, रामप्रवेश आदि किसानों को सहायक विकास अधिकारी ने सम्मानित किया।