Move to Jagran APP

अन्नप्राशन व गोद भराई संस्कार के साथ शुरू हुई प्रदर्शनी

कुशीनगर के कसया ब्लाक परिसर में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका मनोबल बढ़ाने पर जिले के प्रभारी मंत्री ने जोर दिया कहा कि सहायता समूह को प्रोत्साहित कर उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाएं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM (IST)
अन्नप्राशन व गोद भराई संस्कार के साथ शुरू हुई प्रदर्शनी
अन्नप्राशन व गोद भराई संस्कार के साथ शुरू हुई प्रदर्शनी

कुशीनगर: कसया ब्लाक परिसर में बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित अन्नप्राशन संस्कार, गोद भराई व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

loksabha election banner

मंत्री ने दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन, चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संस्कार की रस्म पूरी कराई। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि सहायता समूह को प्रोत्साहित कर इनके उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाने का उपाय होना चाहिए। मुसहर समाज को शिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो सहायता समूह कार्य नहीं कर रहे हैं, उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। सहायता समूहों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए। मंत्री द्वारा इस दौरान आवास के लिए छह, पेंशन के लिए तीन लोगों को स्वीकृति पत्र दिए गए। छह सहायता समूहों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। पौधारोपण भी हुआ। डीएम एस राजलिगम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, सीडीओ अनुज मलिक, सीडीपीओ अनुपमा सिंह, बीडीओ रत्निका श्रीवास्तव, लल्लन मिश्र, मुन्नी सिंह, सूर्यमती सिंह, देवंती यादव, प्रतिभा राय, सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं के बल पर फिर बनेगी भाजपा की सरकार : प्रभारी मंत्री

प्रदेश व केंद्र की भाजपा की सरकार लोकहित का कार्य कर रही है। कार्यकर्ता गांवों में जाएं, लोगों की समस्या जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाकर निराकरण कराएं। यूपी के 2022 के चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी पुन: सत्ता में लौटेगी।

यह बातें गुरुवार को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहीं। वह नगर के एक होटल में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी 2022 का मिशन पूरा करेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने व संचालन मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने किया। लल्लन मिश्र, अवधेश सिंह, जगदंबा सिंह, चंद्रप्रभा पांडेय, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि ने संबोधित किया। ओमप्रकाश जायसवाल, सीमा गुप्ता, रूपम सिंह, कस्तूरचंद जायसवाल, राधेश्याम गोंड, मनोज पांडेय, अमित पांडेय, अंबरीश चौबे, भृगुनाथ श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.