Move to Jagran APP

चहुंओर उत्साह, किसी के सिर पर डाला तो कोई हाथ में लिए रहा गन्ना

फोटो- 2 पीएडी-26, 33,59, 53 सदर विधायक बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या ने व्रती महिलाओं से लिया

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 07:09 PM (IST)
चहुंओर उत्साह, किसी के सिर पर डाला तो कोई हाथ में लिए रहा गन्ना
चहुंओर उत्साह, किसी के सिर पर डाला तो कोई हाथ में लिए रहा गन्ना

फोटो- 2 पीएडी-26, 33,59, 53

loksabha election banner

सदर विधायक बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या ने व्रती महिलाओं से लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर: छठ पर्व पर नगर के सुराजी पोखरा पर अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने अ‌र्घ्य दिया। घाट पर पहुंची सदर विधायक व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री और बदायूं की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या ने व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया। चहुंओर उत्साह था। किसी के सिर पर डाला था तो किसी के हाथ में गन्ना। इसके पूर्व आरके मौर्य की अगुआई में सूर्यप्रकाश शुक्ल चिटू, नीरज तिवारी, विध्यवासिनी श्रीवास्तव, अभय प्रताप नारायण सिंह, ऋतिक सिंह, विपिन पांडेय, सौरभ, आशुतोष दूबे, वीरेंद्र सिंह, हंसराज कुशवाहा, बेचू खान आदि ने स्वागत किया। डाला लेकर पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष

रामकोला संवाददाता के अनुसार उपनगर के खेतान चीनी मिल पोखरा, बलुआ पोखरा पर बने छठघाट पर व्रती महिलाओं ने सूर्य उपासना के बाद अ‌र्घ्य दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमिता देवी भी डाला लेकर घाट पर पहुंचीं। चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड़, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्र, एसडीएम अरविद कुमार ने घाट का निरीक्षण।

---

पति व संतान के दीर्घायु की मांगी मन्नत

जासं, सिगहा, कुशीनगर : नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के सिगहा, मठिया, कलवारी पट्टी, मठियाधीर, कठिनहिया, चरिघरवा, पकड़यिार बाजार, खानू छपरा, सिरसिया कला, बभनौली, बसंतपुर, बंधवा, आदि गांवों में छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। व्रती महिलाओं ने छठ वेदी पर पूजन कर सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। जिनकी मन्नतें पूरी हो गई थीं, उन्होंने कोसी भरा व लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया।

---

अखंड सुहाग के लिए एक-दूसरे को लगाया सिदूर

पनियहवा: छठ पर्व पर छितौनी बाजार, पनियहवा, छितौनी, बुलहवां, नरकहवां, धरनीपट्टी, रामपुर जंगल, बोधीछपरा समेत अन्य गांवों में पोखारों व नारायणी नदी के किनारे बने छठघाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा था। व्रती महिलाओं ने सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पुत्र और पति के दीर्घायु, यश वैभव की कामना की। अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने एक दूसरे की मांग में सिदूर लगाया। चार दिवसीय छठ पर्व को लेकर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों में खासा उत्साह दिखा।

---

दुल्हन की तरह सजाए गए पोखरे

हाटा, कुशीनगर: हाटा के करमहा रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के पोखरे को नगर पालिका द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया था। जहां हजारों की संख्या में ब्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर मंगल कामना की। नगर के बाघनाथ, खाकी बाबा कुटी, पैकौली, पगरा, महादेव छपरा, थरूआडीह आदि छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इन घाटों पर मेले जैसा ²श्य दिखाई दिया। सड़कों पर महिला, पुरूष, युवती, बच्चे गाजे बाजे के साथ बांस की सुपली, चंगेली में नारियल, अन्नास, ्रविश्वनाथ मंदिर के पोखरे पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, संजय सिंह मुन्ना, नन्द किशोर नाथानी, एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह आदि भी शामिल रहे।

--

दोपहर में ही घाट पर पहुंचने लगीं महिलाएं

सलेमगढ़ : सेवरही विकास खंड के प्रचीन सलेमगढ़ सिअरहां पोखरे के छठ घाट पर सैड़कों की संख्या में महिलाओं ने अस्तलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पति व पुत्रो दीर्घायु जीवन की कामना की। पोखरे पर परंपरागत तरीके से प्रचीन छठ घाट पर व्रती महिलाओं ने तीन बजे दिन में ही गाजे-बाजे के साथ पहुंच पूजा शुरू कर दिया। जहां पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी। सीओ नितेश प्रताप सिंह, एसओ कमलेश सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने छठ घाट का निरीक्षण किया।

---

कसया : कस्बा व ग्रामीण इलाकों में छठ का त्यौहार शनिवार को पूरे श्रद्धा भाव व उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं ने छठ मईया की पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अ‌र्घ्य सर्मिपत किया। छठ घाटों पर मानो श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। अकस्बे में श्रीनाथ मंदिर पोखरे पर विहंगम ²श्य देखने को मिला। भारी संख्या में व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। महिलाओं के साथ पहुंची युवतियों ने खूब सेल्फी लिया। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय, चेयरमैन साबिरा खातून ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। घाटों की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रशासन लगा रहा तो सुरक्षा व्यवस्था में एसएचओ ज्ञानेंद्र कुमार राय मुस्तैद रहे। हमारे कुशीनगर, सिसवा महंथ, पकवाइनार, हेतिमपुर, मल्लूडीह, जोकवा बाजार, फाजिलनगर, देवपोखर, गोबरहीं, टेकुआटार, जौरा बाजार, सोहसा मठिया, बेलवा कारखाना, साखोपार, सखवनिया, सपहां, तुर्कपट्टी संवाददाताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र में छठ व्रत उल्लास पूर्वक मनाने की सूचना दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.