Move to Jagran APP

हर जरूरतमंद बंदियों को मिलेगी वकील की सुविधा : जिला जज

जिला जज डीएम व एसपी ने किया जिला जेल देवरिया का निरीक्षण बंदियों ने जिला जज को सौंपा जमानत से संबंधित पत्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 11:37 PM (IST)
हर जरूरतमंद बंदियों को मिलेगी वकील की सुविधा : जिला जज
हर जरूरतमंद बंदियों को मिलेगी वकील की सुविधा : जिला जज

हर जरूरतमंद बंदियों को मिलेगी वकील की सुविधा : जिला जज

loksabha election banner

कुशीनगर : जिला जज अशोक कुमार सिंह, डीएम एस राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल व सीजेएम कुशीनगर ने मंगलवार को जिला जेल देवरिया का निरीक्षण कर जिले के बंदियों की समस्याएं जानीं। स्वास्थ्य तथा जमानत के बारे में जानकारी ली। हर जरूरतमंद को वकील की सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। कई बंदियों ने जमानत से जुड़ा प्रार्थना-पत्र जिला जज को सौंपा। जिला जज, डीएम व एसपी दोपहर में जिला जेल पहुंचे। बैरक में जाकर जनपद के बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं पूछीं। अधिकारियों ने मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज ने बंदियों से पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं समय से मिलती हैं कि नहीं। जमानत की क्या स्थिति है, वकील की जरूरत तो नहीं है। कई बंदियों के कोई रिश्तेदार या घर के लोग न होने पर उन्हें विधिक सहायता न मिलने की जानकारी पर जिला जज ने जेल अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना-पत्र भिजवाने की बात कही। कुछ बंदियों ने उन्हें प्रार्थना-पत्र मौके पर ही सौंपा। जिला जज ने कहा कि हर जरूरतमंद को निश्शुल्क वकील की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह न्याय से वंचित न रह जाए। महिला बैरक में अधिकारी महिला बंदियों से मिले। उनके साथ मौजूद छोटे बच्चों के बारे में बात की और उनका स्वास्थ्य जाना। सीजेएम रविकांत यादव आदि मौजूद रहे। जेल अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि कुशीनगर के अधिकारियों ने जेल का रूटीन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्था पर संतोष जताया। जल ही जीवन का आधार जल ही जीवन का आधार है। रोगाणुओं, जहरीले पदार्थों एवं अनावश्यक मात्रा में लवणों से युक्त पानी अनेक रोगों को जन्म देता है। बीमारियों में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रदूषित पानी का ही हाथ होता है। यह बातें मंगलवार को जिला जज अशोक कुमार सिंह सप्तम ने दीवानी न्यायालय कसया परिसर में लगे वाटर कूलर आरओ सिस्टम का शुभारंभ करते हुए कहीं। आरओ प्लांट नगरपालिका ने लगवाया है। यह जिले का दूसरा व्यस्ततम न्यायालय है। यहां 350 वकील कार्यरत हैं, लगभग एक हजार की संख्या में वादकारी प्रतिदिन आते हैं। अब तक इंडिया मार्क हैंडपंप से ही पेयजल की व्यवस्था चल रही थी। आरओ सिस्टम लग जाने से अब न्यायालय परिसर में शीतल जल उपलब्ध हो गया है। कार्यक्रम को एसीजेएम सुनील त्रिपाठी, जेएम नवनीत कश्यप, सीजेएम रविकांत यादव, जूनियर डिविजन शोभित राय, बार संघ अध्यक्ष आेमप्रकाश पांडेय, महामंत्री संजय सिंह बघेल ने भी संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष बद्रीनाथ दूबे, वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव, ओंकार नाथ पांडेय, आनंद राय, दिप्यप्रकाश मणि, दीनदयाल मल्ल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.