जर्जर विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका
नगरपालिका कुशीनगर के बुद्धनगरी वार्ड सुखारीछपरा में वकील शर्मा के मकान के बगल में लगा विद्युत पोल तेजी से सड़क की ओर झुक रहा है। तेज हवा और बरसात में पोल कभी भी गिर सकता है।
कुशीनगर : नगरपालिका कुशीनगर के बुद्धनगरी वार्ड सुखारीछपरा में वकील शर्मा के मकान के बगल में लगा विद्युत पोल तेजी से सड़क की ओर झुक रहा है। तेज हवा और बरसात में पोल कभी भी गिर सकता है।
जब पोल लगा, तब यह मकान से सटा हुआ था। यह तेजी से दक्षिण की ओर झुक रहा है। इसके सामने अशोक कुमार का मकान है। पोल व मकान के बीच में खड़ंजा है। इस मार्ग से होकर ग्रामीण व स्कूली बच्चों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते पोल को सीधा नहीं किया तो यह आंधी-बरसात में गिर सकता है। अशोक कुमार, मिथिलेश शर्मा, श्रीनाथ शर्मा, मनोज शर्मा आदि ने पोल को ठीक कराने की मांग की है। जेई आरके सिंह ने कहा कि समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा।