Move to Jagran APP

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी: डीएम

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी है और यह सभी का दायित्व भी है। मतदाता निडर होकर बूथ पर मतदान करने पहुंचें। यह बातें जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM (IST)
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी: डीएम
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी: डीएम

कुशीनगर : मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी है और यह सभी का दायित्व भी है। मतदाता निडर होकर बूथ पर मतदान करने पहुंचें। यह बातें जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कही। वे बुधवार को जिला विज्ञान क्लब कुशीनगर व नवजीवन मिशन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि निष्पक्ष मतदान के लिए अराजकता फैलान, मतदान में बाधा व मतदान के लिए प्रलोभन व दबाव बनाने वाले तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी रामसूरत पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। विज्ञान क्लब के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने चुनाव में विज्ञान विषय पर आधारित प्रदर्शनी में ईवीएम, वीवीपैट के माडल बनाए। विशेषज्ञों ने बच्चों को ईवीएम के तथ्यों को समझाया। बताया कि विज्ञान सदैव से मानव की सहायता करता आया है। ई. सौरभ त्रिपाठी ने विज्ञान के उत्कृष्ट माडलों की प्रशंसा की। रविकांत मणि त्रिपाठी ने कहानी के माध्यम से विज्ञान को रोचकता के साथ बताया। बीइओ अनूप कुमार गुप्त, एनपीआरसी शैलेष त्रिपाठी ने मतदान करने की अपील की। विज्ञान माडल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक कश्यप, अनुष्का, विवेक, रत्नेश पांडेय, एवम अवनीश सैम, अंजली तिवारी, जीनत परवीन, संदीप, नदीम, विशाल आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डायरेक्टर पीसैम कुट्टी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लेखपाल बृजेश मणि त्रिपाठी, अंजली तिवारी, जीनत परवीन, संदीप, नदीम, विशाल आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.