महिला होमगार्डों ने की उत्पाती बंदर को पकड़वाने की मांग
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर और आस पास एक काले उत्पाती बंदर से पर्यटक और कर्मचारी भयभीत हैं। मंगलवार की शाम बुद्ध मंदिर के गेट पर ड्यूटी कर रहीं महिला होमगार्ड प्रीतिमाला शर्मा पर बंदर ने हमला किया और हाथ में काट लिया।
कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर परिसर और आस पास एक काले उत्पाती बंदर से पर्यटक और कर्मचारी भयभीत हैं। मंगलवार की शाम बुद्ध मंदिर के गेट पर ड्यूटी कर रहीं महिला होमगार्ड प्रीतिमाला शर्मा पर बंदर ने हमला किया और हाथ में काट लिया। 10 नवंबर को बंदर ने एक थाई महिला पर्यटक के दोनों हाथ में काट लिया। बुधवार को महिला होमगार्ड साबरा खातून और विमला कुशवाहा ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर के संरक्षण सहायक अविनाश चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात कर उत्पाती बंदर को शीघ्र पकड़वाकर यहां से हटाने की मांग की। बताया कि वह अधिकतर महिलाओं पर ही हमला बोलता है। यहां पांच महिला होमगार्ड तैनात हैं। त्रिपाठी ने कहाकि उन्होंने कसया के क्षेत्रीय वन अधिकारी और नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से वार्ता किया है। बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट शिकारियों को बुलवाया जा रहा है। बंदर को शीघ्र ही पकड़वा कर यहां से हटा दिया जाएगा।