Move to Jagran APP

अपडेट..हर्षोल्लास मना दशहरा, विसर्जित की गई प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता पडरौना कुशीनगर विजयादशमी का त्योहार हर्षोल्लास के बीच रविवार को मनाय

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:01 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:01 PM (IST)
अपडेट..हर्षोल्लास मना दशहरा, विसर्जित की गई प्रतिमाएं
अपडेट..हर्षोल्लास मना दशहरा, विसर्जित की गई प्रतिमाएं

जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर: विजयादशमी का त्योहार हर्षोल्लास के बीच रविवार को मनाया गया। इस नवमी व दशमी के दिन देवी मंदिरों से लेकर घरों में मां दुर्गा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया गया। बाद में कुंवारी कन्याओं को भोजन व दान देकर विदाई कर व्रतियों ने पारण किया। सुबह से लेकर देर रात देवी मां के पूजा से वातावरण भक्तिमय बना रहा। दुर्गा सप्तसती का पाठ करने वाले आचार्यों ने भी हवन किया। वहीं नगरीय व ग्रामीण इलाकों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन दोपहर बाद शुरू हुआ।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्धारित स्थान खिरकिया-बांसी झरई नदी पर विसर्जन किया। श्रद्धालु इस बार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर बिना गाजे-बाजे व डीजे धुन के विसर्जन स्थल तक पहुंचे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोतवाली पडरौना की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। पडरौना तहसील क्षेत्र के सिधुआ बाजार, सिधुवा मिश्रौली, जंगल बनवीरपुर शिव मंदिर टोला, बनबीरपुर, बसहिया पिपरा टोला आदि गांवों के दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर सजी मां दुर्गा की प्रतिमा को खिरकिया बांसी झरई नदी स्थान पर ले जाया गया, जहां प्रतिमा विसर्जित किया गया। जहां कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह व कैबिनेट मंत्री मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश शुक्ल चिटू मौजूद रहे।

साखोपार: श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्धारित स्थान बाड़ी नदी में विसर्जित किया। श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर थिरकते रहे और गुलाल उड़ाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। साखोपार, बहोरापुर, नरसर, कनखोरिया के देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

खोट्ठा बाजार: क्षेत्र के खोट्ठा बाजार,पकड़ी जमुआन आदि स्थानों पर लोगों को सैनिटाइज करने के बाद फिजिकल डिस्टेंसिग का अनुपालन कराते हुए पंडाल में मां के दर्शन के लिए जाने दिया गया। समिति के सदस्यों लवकुश मधेशिया, रवि शर्मा,रोहित सिह,अमरनाथ सिह आदि ने पूजन- हवन बाद पूरी सादगी के साथ मूर्ति का विसर्जन किया।

सिगहा: विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के सिगहा गांव में स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा को सोमवार को विसर्जित कर दिया गया। विजय प्रताप शाही, राहुल शाही, अज्जू मिश्र, विभू शाही, मोनू सिंह, सुभम शाही, पुत्तुल शाही, विक्कू शाही, सन्नी सिंह, धीरज मिश्र आदि मौजूद थे।

मंसाछापर: त्रिलोकपुर के राम घाट पर दशहरा का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कम लोगों के बीच मेला आयोजक व राम जानकी मंदिर के महंत गोपाल दास रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया गया।

कप्तानगंज: नगर में देवी मंदिरों के अलावा घरों में हवन कार्यक्रम कर कन्याओं का पूजन किया गया। मां दुबौली, चेड़ा माता व कुलकुला माता मंदिरों पर प्रसाद वितरण हुआ ।

नगर के मंगल की बाजार, शुक्र की बाजार, रेलवे ढाला, पटखौली काली मंदिर समेत बोदरवार , इन्दरपुर स्थित दुर्गा मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु पूजन के लिए उमड़ पड़े। एसडीएम देश दीपक सिंह ,थानाध्यक्ष संजय मिश्र मय फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर भ्रमण करते रहे।

रगड़गंज: रामकोला विकासखंड के ग्राम सभा सिधावे के भड़कुडवा धाम मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ का समापन हवन पूजन के साथ हुआ। आयोजक पवन सिह, भाजपा नेता संतोष सिंह, दिग्विजय मद्धेशिया, हरीश चंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधान भगवंत यादव, रमन शाही, प्रियांशु मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

गोड़रिया: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के विवादित जगह दुबौली बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हुआ। थानाध्यक्ष बृजेश मिश्र के देख रेख में प्रतिमा का विसर्जन चाफ नाले में संपन्न हुआ। जलाया गया रावण का पुतला :

राजदरबार में रावण का पुतला कुंवर अनिल प्रताप नारायण सिंह ने जलाया। रानी मोहिनी देवी, सरिता देवी, नीता सिंह, ऋषभ सिंह, आदित्य प्रताप नारायण सिंह, डा.आशुतोष सिंह, शमशेर मल्ल, नवीज आलम, गुड्डू मल्ल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.