Move to Jagran APP

दो बाइपास मार्गों का सपना होगा साकार

नगर में आए दिन जाम की वजह से परेशान लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहल की है। पडरौना शहर के पूरब और पश्चिम बाइपास मार्ग बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 11:53 PM (IST)
दो बाइपास मार्गों का सपना होगा साकार
दो बाइपास मार्गों का सपना होगा साकार

कुशीनगर : नगर में आए दिन जाम की वजह से परेशान लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहल की है। पडरौना शहर के पूरब और पश्चिम बाइपास मार्ग बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा है। कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा है कि जिला मुख्यालय रविद्रनगर धूस के समीप सरस्वती चौक से दोनों तरफ बाइपास मार्ग बनाया जाना जनहित में है। अगर पहल रंग लाई तो दो बाइपास मार्गों का सपना साकार हो जाएगा।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय होने के नाते ग्रामीण इलाके के लोगों, मरीजों और व्यापारियों का प्रतिदिन पडरौना शहर में आना-जाना होता है। मुख्य मार्ग को छोड़ दिया जाए तो शहर की अधिकांश सड़कों पर पूरे दिन जाम की समस्या बनी रहती है। नगर के उत्तरी हिस्से से होकर मंसाछापर या जटहां बाजार-खिरकिया जाना हो तो जाम में फंसना ही पड़ेगा। यहां के नागरिक काफी समय से बाइपास मार्ग निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी, चिटू शुक्ला, विध्यवासिनी श्रीवास्तव, नीरज तिवारी आदि ने कहा कि समस्या के सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अवगत कराया गया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पहल की। अगर शहर के दोनों तरफ बाइपास मार्ग बन जाएगा तो जाम से मुक्ति मिलेगी। पडरौना शहर से लेकर बिहार सीमावर्ती इलाके तक आना-जाना आसान हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.