डीएम, एसपी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
जलाधिकारी डा.अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने जनपदवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दे खुशहाल व मंगलमय जीवन की कामना की। डीएम ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। जो आपसी मेल-मिलाप व भाईचारे का संदेश देता है।
पडरौना : जिलाधिकारी डा.अनिल कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने जनपदवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दे खुशहाल व मंगलमय जीवन की कामना की। डीएम ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। जो आपसी मेल-मिलाप व भाईचारे का संदेश देता है। हम सभी को त्योहार की मूल भावना के अनुरुप इसे मनाना चाहिए। एसपी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व हर व्यक्ति के लिए खुशियां लेकर आए। विजयादशमी को ही भगवान राम ने अहंकार के प्रतीक रावण का वध किया था। आप सभी त्योहार को आपसी स्नेह, शांति व सद्भाव के साथ मनाएं।