बेसहारा कुत्तों ने चार को काटा
कसया थाना क्षेत्र के तमाशपुर व रामपुर पट्टी में बेसहारा कुत्तों ने चार लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। क्षेत्र में आए दिन घटित हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। तमाशपुर में दोपहर लगभग 12 बजे राहुल का आठ वर्षीय पुत्र ¨प्रस व महेश का छह वर्षीय पुत्र चंदन साथ ही खेल रहे थे।
कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के तमाशपुर व रामपुर पट्टी में बेसहारा कुत्तों ने चार लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। क्षेत्र में आए दिन घटित हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। तमाशपुर में दोपहर लगभग 12 बजे राहुल का आठ वर्षीय पुत्र ¨प्रस व महेश का छह वर्षीय पुत्र चंदन साथ ही खेल रहे थे। अचानक कुत्तों का झुंड पहुंचा व दोनों को काट लिया। दूसरी घटना रामपुर पट्टी में घटित हुई। यहां कुत्तों ने 10 वर्षीय राजकिशोर के पुत्र मोना गुप्ता व सुदर्शन के पांच वर्षीय पुत्र राजेश को शिकार बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि बेसहारा कुत्ते बच्चों को एकांत में पाकर हमला बोल दे रहे हैं। क्षेत्र में दो माह के अंदर कुत्तों के काटने से कई लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
-------