Move to Jagran APP

घायल पुत्र ने माता-पिता को दी मुखाग्नि, रो पड़ा जवार

कुशीनगर : सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा हर जोड़ा शादी के सात फेरे लेने के दौरान करता ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:24 PM (IST)
घायल पुत्र ने माता-पिता को दी मुखाग्नि, रो पड़ा जवार
घायल पुत्र ने माता-पिता को दी मुखाग्नि, रो पड़ा जवार

कुशीनगर : सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा हर जोड़ा शादी के सात फेरे लेने के दौरान करता है। शायद किसी ने नहीं देखा हो, लेकिन एक साथ दुनिया से विदा होने का एक और उदाहरण फिर सामने आया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव अवरवां सोफीगंज निवासी 32 वर्षीय अमरेंद्र त्रिपाठी व उनकी पत्नी 30 वर्षीय विजयलक्ष्मी की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह दंपती की अर्थियां साथ-साथ उठीं और दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया तो पूरा गांव रो पड़ा। दंपती के एक साथ दुनिया को यूं छोड़ जाने से गांव का हर शख्स दुखी नजर आया। लोग कहते सुने गए कि जनम-जनम के इन साथियों ने प्रेम की एक मिसाल कायम की है। नम आंख और भारी दिल से गांवों के हर एक शख्स ने दंपती के प्रेम को सलाम कर उन्हें विदा किया। दुर्घटना में उनके दो बच्चे क्रमश: आठ वर्षीय पुत्र देव एवं छह वर्षीय पुत्री आराध्या भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुत्र ने जब मुखाग्नि दी तो मौजूद सभी लोग फफक-फफक कर रो पड़े।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.