गिरफ्तार मुख्य आरोपित हरेंद्र भेजा गया जेल
कुशीनगर : शराब कांड के मुख्य आरोपित हरेंद्र यादव से पुलिस को कई जानकारियां मिलीं हैं। इस आधार पर अवै
कुशीनगर : शराब कांड के मुख्य आरोपित हरेंद्र यादव से पुलिस को कई जानकारियां मिलीं हैं। इस आधार पर अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। यह सभी जेल में होंगे। यह बातें पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने गिरफ्तार शराब कांड के मुख्य आरोपित हरेंद्र यादव को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए अपने कार्यालय में शनिवार को कहीं। एसपी ने कहा कि हरेंद्र यादव निवासी रामजीता मटिहनिया थाना विशंभरपुर जिला गोपालगंज बिहार अंतरप्रांतीय तस्कर है। उसका नेटवर्क दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व बिहार तक फैला हुआ है। एसपी ने कहा कि छह फरवरी को गांव जवहीं दयाल में अवैध शराब पीने से दो की मौत हो गई थी। इसके बाद यह दिल्ली भाग गया। पुलिस टीम जब उसकी तलाश में पहुंची तो वह राजस्थान फरार हो गया। बीते बुधवार को पुलिस ने उसे राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के प्रतापनगर से धर दबोचा। उसके खिलाफ एक दर्जन के करीब संगीन अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि दो आरोपितों राजेंद्र जायसवाल व हरी निषाद निवासी जवही दयाल चैनपट्टी थाना तरयासुजान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।