एसओ ने सुलझाया ताजिया ले जाने वाले रास्ते का विवाद
कुशीनगर: कुबेरस्थान थाने के अमवा बुजुर्ग गांव में ताजिया ले जाने वाले रास्ते के विवाद को लेकर थानाध्
कुशीनगर: कुबेरस्थान थाने के अमवा बुजुर्ग गांव में ताजिया ले जाने वाले रास्ते के विवाद को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य व प्रधान प्रतिनिधि संजय ¨सह की मौजूदगी में दोनों समुदायों के बीच पंचायत हुई। इसमें आपसी सहमति व कुछ शर्तों के साथ विवाद सुलझा दिया गया।गांव में प्राथमिक विद्यालय के खेल परिसर के सामने हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ है। ¨हदू वर्ग के लोगों द्वारा दशहरा के अवसर पर वहां दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया जाता है। मुस्लिम वर्ग के लोगों का कहना था कि खेल परिसर में सड़क पर ताजिया रख कर करतब दिखाया जाएगा। इसको लेकर ¨हदू वर्ग में आक्रोश था। दोनों पक्षों में कई दिनों से तनाव चल आ रहा था। मामला थानाध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया तो मोहर्रम के पूर्व सक्रियता को दिखाते हुए पंचायत करा विवाद समाप्त कराया गया। तय हुआ कि ¨हदू वर्ग के लोग दशहरा में खेल परिसर में पंडाल बना प्रतिमा स्थापना करेंगे। मुस्लिम समुदाय के लोग परिसर से सटे पिच सड़क पर ताजिया रख करतब दिखाने के बाद ताजिया को कर्बला ले जाएंगे। इस अवसर पर सुभाष उपाध्याय, संजय ¨सह, हरिनारायण जौहरी, अजीज अंसारी, अजय नाथ तिवारी, मुकेश उर्फ जुगनू तिवारी, मोहद्दीन अंसारी, मतलूब अंसारी, समुल्लाह अंसारी, राज अंसारी, हर्षवर्धन उपाध्याय, अर¨वद कुमार, नियाज अहमद, डा. वेदप्रकाश तिवारी, डा. कृष्ण मोहन दूबे आदि उपस्थित रहे।
----
संपादित-मुन्ना ¨सह।