वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये कांग्रेसियों ने की बैठक
जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। राजनीतिक द्वेष में उनकी गिरफ्तारी कराई गई है। अगर मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर पार्टी धरना व प्रदर्शन करेगी।
कुशीनगर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह एडवोकेट की अगुवाई में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये बैठक की गई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को अमानवीय करार देते हुए उन्हें रिहा करने के अलावा सरकार से किसानों का कर्ज और विद्युत बिल माफ करने की मांग की गई।
जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। राजनीतिक द्वेष में उनकी गिरफ्तारी कराई गई है। अगर मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी। कांफ्रेंसिग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद उर्फ सुरेश सिंह, जितेंद्र पटेल, अजय प्रताप सिंह, वाजिद अली, अनवर जकी, जान मोहम्मद, अजय कुमार सिंह, अशोक सिंह आदि शामिल रहे।