Move to Jagran APP

मानसून के पहले पूरा कराएं बाढ़ बचाव कार्य

फोटो- 2 पीएडी-33 क्रासर- प्रमुख अभियंता ने बचाव कार्य का लिया जायजा सीसीटीवी की निगहबानी में चल रहा बचाव कार्य जागरण संवाददाता सेवरही

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 05:42 PM (IST)
मानसून के पहले पूरा कराएं बाढ़ बचाव कार्य
मानसून के पहले पूरा कराएं बाढ़ बचाव कार्य

कुशीनगर: तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में स्थित एपी बांध पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के लिए मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) अशोक कुमार सिंह ने अधीक्षण अभियंता केके राय के साथ नरवाजोत-पिपराघाट मार्ग के किमी 2.300 से 2.700 और एपी बांध के किमी 1.00 पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का अवलोकन किया।

loksabha election banner

प्रमुख अभियंता ने अधिशासी अभियंता भरत राम व सहायक अभियंता आमोद कुमार सिंह को निर्देशित किया कि मानसून आने से पूर्व समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। इससे तटबंध सुरक्षित हो जाएंगे और जन हानि को भी बचाया जा सकेगा। शासन की ओर से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं को आगामी मानसून सत्र से पूर्व पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी की निगहबानी में कार्य कराया जा रहा है। कुछ समय के अंतराल पर ड्रोन कैमरे की मदद से कार्यों की रिकार्डिंग भी की जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.