Move to Jagran APP

स्वच्छता से होगा स्वस्थ भारत का निर्माण: सांसद

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के क्रम में गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर (नंदा छपरा) गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से गांधी संदेश पदयात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 06:11 AM (IST)
स्वच्छता से होगा स्वस्थ भारत का निर्माण: सांसद
स्वच्छता से होगा स्वस्थ भारत का निर्माण: सांसद

कुशीनगर : भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के क्रम में गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर (नंदा छपरा) गांव स्थित शिव मंदिर परिसर से गांधी संदेश पदयात्रा निकाली गई।

loksabha election banner

सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी संग कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पॉलीथिन का बहिष्कार करने, बापू के विचारों को आत्मसात और स्वच्छता पर जोर देने की अपील की। गोबरही एवं साखोपार संवाददाता के अनुसार पदयात्रा का शुभारंभ करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए सांसद दूबे ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था। जब तक हम सभी स्वच्छता नहीं अपनाएंगे, स्वस्थ भारत का निर्माण नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी गांधी के सपनों को साकार कर रहे हैं।

विधायक त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी अपने घरों के आसपास सफाई रखें। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। खोरावर, नीबीडीह, सेमरी, बेलवा दुर्गा राय, बेलवा रामजस, कनखोरिया, डिघवा बुजुर्ग, परसौनी मुकुंदहां, परसौनी खुर्द का भ्रमण करते हुए पदयात्रा सियरहां पहुंची। यहां सहभोज व रात्रि विश्राम किया।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, यात्रा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला मंत्री अमित पांडेय, ईओ प्रेमशंकर गुप्त, श्रवण त्रिपाठी, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश चमन, अमिय गुप्ता, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार राव, डॉ. टीएन राव, ओमप्रकाश वर्मा, दिनेश गुप्ता, प्रधान अमित राव, राधेश्याम गोंड़, अमरचंद हिदुस्तानी, रूपम सिंह, वंदना ठाकुर, चंदा मद्धेशिया, विनोद गिरि आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.