जरुरी.कुशीनगर ने जीता उद्घाटन मैच
पंडित मंगल उपाध्याय इंटरमीडिएट कालेज जौरा बाजार के प्रांगण में रविवार को समाजसेवी स्व. डा. वीरेंद्र उपाध्याय मेमोरियल अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कुशीनगर : पंडित मंगल उपाध्याय इंटरमीडिएट कालेज जौरा बाजार के प्रांगण में रविवार को समाजसेवी स्व. डा. वीरेंद्र उपाध्याय मेमोरियल अंतरप्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीएम डॉ. अनिल कुमार ¨सह व पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने खेल मैदान पर शांति के प्रतीक दो कबूतरों को उड़ा कर किया। उद्घाटन मैच मार्शल क्रिकेट क्लब कुशीनगर व राजू इलेवन देवरिया के बीच खेला गया।
टास जीतकर कुशीनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 277 रन बनाए। मोहित ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी देवरिया की टीम सभी विकेट खोकर 217 रन ही बना सकी। इस प्रकार कुशीनगर ने देवरिया को 62 रन से पराजित किया। मोहित मैन आफ द मैच घोषित हुए। कमेंटेटर अर¨वद मिश्रा व रवि श्रीवास्तव रहे। निर्णायक ¨पटू राव, सत्येंद्र ¨सह तथा स्कोरर गांगुली रहे। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजन से गांव स्तर पर खिलाड़ियों को उभरने का मौका मिलता है। एसपी ने कहा कि खेल के आयोजन से युवाओं में इसके प्रति जागरुकता बढ़ती है। खेल में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक व पूर्व चेयरमैन सुभाष प्रसाद त्रिपाठी, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, प्रभुनंदन उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। आयोजक विवेक उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मनंजय तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य रामू, हरिशंकर उपाध्याय, प्रधान ध्रुपनाथ ¨सह, राकेश उपाध्याय, राजा उपाध्याय, मनोज तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, नीलेश उपाध्याय, कुलदीप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।