शार्टसर्किट से लगी आग, हजारों का नुकसान
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदूर में सोमवार की रात अनिल कुमार गुप्ता के घर में आग लगने से सामान जल कर राख हो गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। घर के लोग रात में सो रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 10:24 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 10:24 PM (IST)
कुशीनगर: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंदूर में सोमवार की रात अनिल कुमार गुप्ता के घर में आग लगने से सामान जल कर राख हो गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है। घर के लोग रात में सो रहे थे। करीब 12 बजे अचानक आवाज होने पर लोगों की नींद खुली तो देखा कि घर में रखे सामान जल रहे हैं। घर के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। शोर सुन कर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें