जुड़वा बच्चों के ऑपरेशन का खर्च उठाएगी सरकार: सांसद
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भलुहा टोला बेलहिया निवासी चंदन कुमार कन्नौजिया के आपस में सटे जुड़वा बच्चों के आपरेशन में आने वाला खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। सोमवार को बच्चों को देखने पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे ने यह घोषणा की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 05:11 AM (IST)
कुशीनगर: अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भलुहा टोला बेलहिया निवासी चंदन कुमार कन्नौजिया के आपस में सटे जुड़वा बच्चों के आपरेशन में आने वाला खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। सोमवार को बच्चों को देखने पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे ने यह घोषणा की।
सांसद ने शासन के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के अफसरों से भी बात की और परिवार को हर सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया। संजय सिंह मुन्ना, चंद्र प्रकाश उर्फ चमन यादव, निखिल उपाध्याय, रामवृक्ष गुप्ता, पूर्व प्रमुख मोतीचक प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें