यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार व उल्टी-दस्त से बच्ची की मौत
पडरौना विकास खंड के जंगल जगदीशपुर गांव विशुनपट्टी टोला में बुखार व उल्टी-दस्त से मौत हो गई

कुशीनगर: पडरौना विकास खंड के जंगल जगदीशपुर गांव विशुनपट्टी टोला में बुखार व उल्टी-दस्त से एक मासूम की मौत हुए दो सप्ताह भी नहीं हुआ कि मंगलवार सुबह एक और बच्ची की मौत हो गई, एक दर्जन पीड़ित बताए जा रहे। ग्रामवासी लाल पहाड़ी की पांच वर्षीय पुत्री शिवानी को सोमवार की देर रात तेज बुखार के साथ शरीर में अकड़न व उल्टी दस्त होने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। दो सप्ताह पूर्व इसी टोले के राजू की भी बुखार व उल्टी-दस्त से मौत हो गई थी। मृतका शिवानी की बड़ी बहन हर्सल आठ वर्ष व छोटा भाई अमरजीत चार वर्ष के अलावा गांव की सोनम एक वर्ष, राजू चार वर्ष, प्रभु तीन वर्ष, काजल पांच वर्ष, रोहित व पंकज सहित करीब एक दर्जन बच्चे उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों से चल रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश प्रजापति व सुबाष कुशवाहा की अगुवाई में गांव में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से गांव में छिड़काव कराने, पीड़ितों का इलाज व लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डा. हरिचरण ¨सह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। स्वास्थ्य टीम गांव में भेजी जा रही है।
