क्राफ्ट व विज्ञान प्रदर्शनी में दिखा बच्चों का हुनर
स्कूल में बच्चों की प्रतिभा निखरती है। यही वह मंच है जहां बच्चों का करियर संवरता है। यह बातें नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कही। वह नगर स्थित रियल पैराडाइज एकेडमी में आर्ट क्राफ्ट एवं साइंस प्रदर्शनी को मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष विभा पांडेय ने बच्चों के हुनर की सराहना की।
कुशीनगर: स्कूल में बच्चों की प्रतिभा निखरती है। यही वह मंच है जहां बच्चों का करियर संवरता है।
यह बातें नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कही। वह नगर स्थित रियल पैराडाइज एकेडमी में आर्ट, क्राफ्ट एवं साइंस प्रदर्शनी को मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि महिला थानाध्यक्ष विभा पांडेय ने बच्चों के हुनर की सराहना की। प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा ऐसे आयोजन से ही बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। अतिथियों ने बच्चों के बनाए पर्स, कैप, बैंगिल बाक्स, बुकेज, डाल, कुतुबमीनार, चंद्रयान-दो, वाटर फाल, कैलकुलेटिग मशीन, डिविजन मशीन, मैथमेटिकल सीटी, गुरुकल शिक्षा प्रणाली, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, विविध वेशभूषा में संवरे बच्चों का अवलोकन किया।
अध्यक्षता हनुमान इंटर कालेज के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत ने की व संचालन अनूप मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य डा. सुनीता पांडेय ने अतिथियों का स्वागत तथा प्रबंधक डा. नीरेन पांडेय ने आभार जताया। डा. अश्वनी पांडेय, डा. गोरख राय, डा. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, शेषनाथ सिंह, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी समेत बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।