घरों में सिमटे बच्चे व बड़े अपने हिसाब से बिता रहे समय
बच्चे व बड़े अपने-अपने हिसाब से समय व्यतीत करने में लगे। उनकी दिनचर्या भी पूरी तरह बदल गई है।
कुशीनगर: लॉकडाउन में घरों में सिमटे बच्चे व बड़े अपने-अपने हिसाब से समय व्यतीत करने में लगे। उनकी दिनचर्या भी पूरी तरह बदल गई है।
नगर के रामलीला मैदान स्थित अपने घर पर बेटी शांभवी को मोबाइल पर आन लाइन कक्षा का वीडियो दिखाकर सूर्य प्रकाश शुक्ल ने समझाया।
गरुण नगर मोहल्ले आरके सिंह की दिनचर्या पोते की पढ़ाई कराने में बीत जा रही है। शुक्रवार को स्वाती सिंह व पार्थ सिंह को बच्चों को पढ़ाते हुए कहा कि लॉकडाउन में आनलाइन पढ़ाई से काफी राहत मिल रही है। अब अधिक से अधिक बच्चे होमवर्क कर रहे हैं। अंग्रेजी व सोशल स्ट्डी में आन लाइन पढ़ने में दिक्कत रहती थी। लॉकडाउन में आनलाइन पढ़ाई का बहुत फायदा हुआ है।
-आवास विकास कालोनी निवासी मनमोहन दीक्षित के घर गिरीराज दीक्षित, उमा दीक्षित, शगुन दीक्षित का कैरम खेलने में वक्त बीत जा रहा है। सभी ने कहा कि कभी टीवी पर सीरियल, तो कभी कैरम आदि होम गेम खेल दिन का समय काट रही हूं।
नगर के पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने कहा कि घर के कामकाज से फुर्सत मिलने पर छत पर लगाए गए गमलों में पानी देने व पौधों की कटाई छंटाई खुद करती हूं। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है।