Move to Jagran APP

गंडक नदी में डूबने से बच्चे की मौत

उप-नगर के बंदेलीगंज निवासी एक ग्यारह वर्षीय बच्चे की रविवार को गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मां संग गांव से सटे गंडक नदी में स्नान करने गया था। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। लगभग आधे घंटे बाद उसका नदी किनारे मिला।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 11:21 PM (IST)
गंडक नदी में डूबने से बच्चे की मौत
गंडक नदी में डूबने से बच्चे की मौत

कुशीनगर : उप-नगर के बंदेलीगंज निवासी एक ग्यारह वर्षीय बच्चे की रविवार को गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। वह मां संग गांव से सटे गंडक नदी में स्नान करने गया था। नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। लगभग आधे घंटे बाद उसका नदी किनारे मिला।

loksabha election banner

इकलौते बेटे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा कि गांव के रामहित साहनी की पत्नी ऊषा 38 वर्ष जीवत्पुत्रिका, जिउतिया व्रत थीं। शाम को गांव की महिलाओं संग वह छोटी गंडक नदी में स्नान करने गईं तो बेटा राज 11 वर्ष भी उनके नदी में नहाने गया। मां-बेटे दोनों आस-पास स्नान कर रहे थे कि पैर फिसलने से राज गहरे पानी में डूबने लगा। ऊषा व दूसरी महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और राज की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। करीब आधे घंटे बाद राज नदी किनारे उतराते दिखा। ग्रामीण उसे आनन-फानन नजदीक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रामहित दिल्ली में नौकरी करते हैं। दो माह पूर्व ही वह घर से दिल्ली गए थे। घर पर ऊषा व छोटी बेटी आंचल 8 वर्ष ही रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अचेत हो गई। बहन आंचल दहाडें मार रोने लगी। जीवत्पुत्रिका व्रत के दिन हुई इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.