Move to Jagran APP

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

कुशीनगर: चार दिनों तक चलने वाला श्रद्धा का पर्व छठ, रविवार को नहाय-खाए के साथ शुरू हो गया। व्रत रखने

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:18 PM (IST)
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

कुशीनगर: चार दिनों तक चलने वाला श्रद्धा का पर्व छठ, रविवार को नहाय-खाए के साथ शुरू हो गया। व्रत रखने वाली महिलाओं ने परंपरा के अनुसार व्रत का अनुष्ठान कर दिया। महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद परंपरा के अनुसार अरबा चावल, चने की दाल व लौकी की सब्जी खाई। सात्विक भोजन में लहसून-प्याज नहीं पड़ा, तो नमक के स्थान पर सेंधा नमक का प्रयोग किया। पर्व को लेकर छठ घाटों को चमकाने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रकाश सहित अन्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन ने कदम उठाया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस छठ घाटों सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर अभी से व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गई है।

loksabha election banner

---

इनसेट

-खरीदारी को उमड़ी महिलाएं व लोग

-छठ पर्व को लेकर बाजार में जुड़े सामान की दुकानें सजी रही तो खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ लगी रही। ¨सघाड़ा, हल्दी, सुथनी, दउरा, सूप आदि की दुकानों पर महिलाएं व व्रत करने वाली महिलाओं के परिजन खरीदारी करते दिखे। भीड़ का आलम यह था कि बाजार के अंदर चलने पर भी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

----

कपड़े की दुकानों पर रही भीड़

-नए वस्त्र धारण करने को लेकर व्रत रखने वाली महिलाएं कपड़े की दुकान पर पहुंची और जमकर खरीदारी की। दुकानदारों का कहना था कि पिछली बार की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।

इनसेट-

छठ गीत

..डोमिनि बेटी सुप नेने ठाढ़ छै-उग हो सुरूज देव अरग के बेर,हो अरग केर बेर पूजन केर बेर,मालिनि बेटी फूल नेने ठाढ़ छै,फूल नेने ठाढ़ छै,उग हो सुरूज देव अरग के बेर,हो अरग केर बेर पूजन केर बेर,निरधन कोढ़ िराहे बाटै ठाढ़ छै,उग हो सुरूज देव अरग के बेर,हो अरग केर बेर पूजन केर बेर,पान सुपारी पकवान नेने ठाढ़ छै,सुपी नेने ठाढ़ छै,उग हो सुरूज देव अरग के बेर,हो अरग केर बेर पूजन केर बेर-----अंगना में पोखरी खनाएब-छठि मैया अएतन आय,दुअरा पर तम्बुआ तनाएब,छठि मैया अएतन आय,आचरा से गलिया बहारब,छठि मैया अएतन आय,केलवा डाला भरि लाएब,वोहि पर पीयरि ओढ़ाएब,हाथि पर कलसा बैठाएब,ओहि पर दिया जगमगाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.