विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में हाईवे पर ट्रक-कार की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत और चार घायल

Published: Sun, 08 Feb 2026 10:47 AM (IST)Updated: Sun, 08 Feb 2026 01:39 PM (IST)

कुशीनगर में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार तीन युवकों की ...और पढ़ें

मृतक के स्वजन विलाप करते हुए और इंसेट में एक मृतक युवक की फाइल फोटो।

मृतक के स्वजन विलाप करते हुए और इंसेट में एक मृतक युवक की फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। बहुभोज में शामिल होने के बाद रविवार की भोर में कार से हाटा लौटते समय हावे पर ट्रक टेलर से कार टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई। वहीं इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या 4 अहिरौली तुलादास निवासी आकाश वर्मा के शादी के उपलक्ष्य में शनिवार की रात बहुभोज कार्यक्रम का आयोजन था। बहुभोज में आर्क्रेस्ट्रा भी आया था। देर रात तक आर्क्रेस्ट्रा देखने के बाद आकाश के भाई हरीश वर्मा के साथ सात युवक कार में सवार होकर हाटा के लिए निकले।

कार टेलर से टकरा

नगर के समीप एक मैरेज हाल तक पहुंचे ही थे कि उनकी कार ट्रक टेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोग घायल होने के साथ ही वाहन में फंस कर चीखने चिल्लाने लगे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी हाटा पहुंचाया गया।

अस्पताल में इन्हें मृत घाेषित किया

जहां चिकित्सक ने हरीश 23 वर्ष पुत्र पुरूषोत्तम व अमन वर्मा 26 वर्ष पुत्र श्रवण वर्मा निवासी गण अहिरौली तुलादास व नितिश वर्मा 20 वर्ष पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी पिपरा कपूर को मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज वर्मा 22 वर्ष, मुकेश वर्मा 19 वर्ष व विकास वर्मा 26 वर्ष निवासी गण अहिरौली तुलादास व शैलेश वर्मा 18 वर्ष निवासी हाटा खास को प्राथमिक इलाज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया।

अहिरौली तुलादास में छाया मातम

जिस घर में दो दिन पहले शहनाई बजी थी उसी घर में जवान बेटे की मौत से मातम छा गया। अहिरौली तुलादास निवासी हरीश वर्मा के बड़े भाई आकाश की शादी दो दिन पहले ही थी। शादी में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही हरीश घर आये थे। पांच भाइयों में बड़े आकाश की शादी में घर परिवार व रिश्तेदारों में उल्लास था। आकाश व हरीश दोनो भाई विदेश रहते थे। पिता की मौत चार साल पूर्व होने के बाद घर को संभाल लिया था। बड़े भाई आकाश के बहुभोज के दिन छोटे भाई हरीश की जान चली गई।

हरीश की मां हुईं बेहोश

हरीश की मां शकुंतला रो रो कर बेहोश हो रही थी। पड़ाेसी अमन वर्मा की मृत्यु से उनका परिवार विखर गया। वह गाजियावाद में विल्डर का कार्य करते थे। पड़ोसी आकाश की शादी में शामिल होने घर आये थे अौर दुर्घटना में जान गवां बैठे। मृतक की पत्नी रानी वर्मा का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना में मरे नितिश अपने मामा के घर अहिरौली तुलादास ही रहते थे। अभी शादी नही हुई थी।

मृतकों के घर पहुंचे विधायक दी सांत्वना

हाटा के पास हावे पर कार व ट्रक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत होने की सूचना पर विधायक मोहन वर्मा मृतक हरीश वर्मा व अमन वर्मा के घर अहिरौली तुलादास पहुंचे और स्वजनों को ढ़ाढस बधाया।

प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने कहा कि घटना के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। घटना में तीन की मृत्यु व चार घायल हुए हैं। ट्रक व कार को कब्जे में लिया गया है।

सीएम ने हादसे पर लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।