Move to Jagran APP

सीएए का विरोध विपक्ष की साजिश : पंकज

भाजपा जन जागरण मंच की ओर से गुरुवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से शांति मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं विधायकों व सांसद के साथ प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने की अपील की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 11:29 PM (IST)
सीएए का विरोध विपक्ष की साजिश : पंकज
सीएए का विरोध विपक्ष की साजिश : पंकज

कुशीनगर : भाजपा जन जागरण मंच की ओर से गुरुवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर से शांति मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं, विधायकों व सांसद के साथ प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह ने भ्रमण किया। उन्होंने लोगों से नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने की अपील की।

loksabha election banner

सुभाष चौक पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीएए का विरोध विपक्ष की सोची समझी साजिश है। राष्ट्रविरोधी ताकतों की आड़ में भ्रम फैलाया जा रहा है। इस कानून से भारतीय मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। दूसरे देशों में धाíमक आधार पर उत्पीड़ित होकर भारत में शरणार्थी बने अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने कानून में संशोधन किया है।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सीएए से किसी भी भारतीय मुसलमान का अहित नहीं होगा। उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, जटाशंकर त्रिपाठी, पवन केडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड, पूर्व विधायक मदन गोविद राव, दीपलाल भारती, प्रदेश परिषद सदस्य पीएन पाठक, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, नपाध्यक्ष विनय जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदीश मिश्र, राजेश्वर सिंह, लालबाबू वाल्मीकि आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की व संचालन बंका सिंह ने किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, जेपी शाही, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, धनंजय तिवारी, प्रमोद साहा आदि मौजूद रहे।

---

केंद्र के पास है नागरिकता देने का अधिकार

कसया, कुशीनगर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने गुरुवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।

सीएए को लेकर विपक्षी पाíटयां जनता को गुमराह कर रही हैं। इस कानून से उन अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलेगी जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में उत्पीड़न का शिकार हो भारत आ गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.