आग से झोपड़ी जली, गाय व बछिया झुलसी
हाटा नगर पालिका क्षेत्र में सरोजनी नगर के मोतीपाकड़ श्रीकांत में रविवार की रात आग लगने से एक झोपड़ी जल गई। जिससे उसमें बंधी गाय व बछिया झुलस गई। बैतालपुर रजवाहा के पश्चिम पटरी पर राम छपित ¨सह टिन शेड व झोपड़ी डालकर पत्नी सहित रहते हैं
कुशीनगर : हाटा नगर पालिका क्षेत्र में सरोजनी नगर के मोतीपाकड़ श्रीकांत में रविवार की रात आग लगने से एक झोपड़ी जल गई। जिससे उसमें बंधी गाय व बछिया झुलस गई। बैतालपुर रजवाहा के पश्चिम पटरी पर राम छपित ¨सह टिन शेड व झोपड़ी डालकर पत्नी सहित रहते हैं। भोजन मोहल्ले के बीच में स्थित पुरानी मकान में बनता है। घटना की रात झोपड़ी में गाय व बछिया बंधी हुई थीं। पति-पत्नी पुरानी मकान में भोजन करने गए थे कि झोपड़ी अचानक धू-धू कर जलने लगी। नहर के पूर्वी तरफ स्थित मकानों में रहने वाले लोगों को जब लपटें दिखाई देने लगीं तो दौड़कर आग बुझाना शुरू किया। बताते है कि गाय खूंटा तोड़कर झुलसते हुए भाग गई, लेकिन बछिया झुलस ही रही थी कि मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग से बाहर निकाला। आग प्रचंड रूप धारण कर चुकी थी। अगल-बगल स्थित पेड़ भी झुलस गए। गनीमत कि अगल-बगल कोई छप्पर का घर नहीं था। नहर के पानी से आग बुझाने में काफी मदद मिली। लोगों ने काफी प्रयास कर टिन शेड तो बचा लिया, लेकिन झोपड़ी पूरी तरह जल गयी। झोपड़ी में रखा पशुओं का चारा व कपड़ा आदि भी पूरी तरह जल गया।