Move to Jagran APP

Kushinagar: जेवरात न देख दुल्हन का शादी इनकार, पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात; लौटी बारात

Kushinagar News गहने दिखाने की बात आई तो वर पक्ष कोई गहना लेकर नहीं आया था। इस पर वधू पक्ष के लोग बिगड़ गए। कहासुनी होने लगी। इसके बाद शादी रोकने की बात आ गई। वर पक्ष को वधू पक्ष ने बैठाए रखा।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Sat, 03 Jun 2023 06:48 AM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 06:48 AM (IST)
Kushinagar: जेवरात न देख दुल्हन का शादी इनकार, पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात; लौटी बारात
पडरौना में जेवरात न देख दुल्हन का शादी इनकार।

जागरण संवाददाता, पडरौना: क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में वर पक्ष द्वारा गहना लेकर न आना भारी पड़ गया। इसकी वजह से दुल्हन ने शादी इनकार कर दिया, जिससे शादी रुक गई, लगभग नौ घंटे चली पंचायत के बाद कोई बात नहीं बनी और शादी न करने का फैसला लेते हुए दोनों पक्ष एक दूसरे को सामान लौटाने पर राजी हुए। इसके बाद बरात वापस लौट गई। 

loksabha election banner

पडरौना कोतवाली में हुई पंचायत

शुक्रवार का रात नौ बजे तक पडरौना कोतवाली में पंचायत चलती रही। बिहार के बेतिया जिले से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात बरात आई। दरवाजे पर बरात का स्वागत हुआ। वधू पक्ष के लोगों आवभगत की। धूमधाम से रस्मों में जयमाल से लेकर अन्य मांगलिक कार्य संपन्न होने लगे।

बरनेत का समय आया तो वर पक्ष मंडप में पहुंचा। वधू के लिए लाए गए सामान दिखाने लगे। गहने दिखाने की बात आई तो वर पक्ष कोई गहना लेकर नहीं आया था। इस पर वधू पक्ष के लोग बिगड़ गए। कहासुनी होने लगी। इसके बाद शादी रोकने की बात आ गई। वर पक्ष को वधू पक्ष ने बैठाए रखा। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा।

शादी न करने पर अड़े

रात साढ़े ग्यारह बजे पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर लाई, जहां रात लगभग नौ बजे सुलह-समझौता के बाद दोनों पक्ष शादी न करने की बात कहते हुए एक दूसरे का सामान वापस कर देने पर राजी हो गए। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता हुई है। वे शादी न करने पर अड़े हैं। वे एक-दूसरे का सामान वापस कराने की बात कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.