बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़
कुशीनगर : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर विधायक पवन केडिया ने विधान सभा क्षेत्र हाटा के दर्जनो
कुशीनगर : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर विधायक पवन केडिया ने विधान सभा क्षेत्र हाटा के दर्जनों बूथों पर पहुंच कर मंगलवार को पार्टी से जुड़े बूथ अध्यक्षों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। नगर पालिका हाटा के पिपरा कपूर, करमहा, करमहीं, महुईं, मुंडेरा उपाध्याय, पटना मिश्रौली पहुंच कर विधायक ने बूथ कार्यकर्ताओं को तिलक लगाया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर 2019 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीतेगी। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, श्रीप्रकाश मिश्र, धर्मेंद्र मणि, बादल चौहान, मनीष, प्रदीप प्रजापति, स्वागतम मणि, धर्मेंद्र यादव, विजय कुशवाहा, ह¨रद्र राव, रजनीश बरनवाल आदि उपस्थित रहे।