Move to Jagran APP

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बनाएं संवाद : प्रदीप

कुशीनगर: भाजपा के पडरौना विधानसभा के कठकुइयां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 11:54 PM (IST)
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बनाएं संवाद : प्रदीप
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बनाएं संवाद : प्रदीप

कुशीनगर: भाजपा के पडरौना विधानसभा के कठकुइयां मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सिधुआ में हुई। इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। सरकार गांव, गरीब तथा किसान हितों में अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। कानून में बदलाव कर महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाना है। कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 20 मार्च से पांच अप्रैल तक संवाद अभियान संचालित किया जाएगा। इसमें पदाधिकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। मंडल प्रभारी ने पदाधिकारियों से अभियान की सफलता को लेकर जी जान से लग जाने का आह्वान किया। बैठक को रमेश मिश्र, रामअशीष गौड़, शिव प्रसाद चौहान आदि ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल ने की, संचालन मोहन खरवार ने किया। इस अवसर पर विभूति गुप्त, सोनू पांडेय, अमरेंद्र तिवारी, राजेश वर्मा, अश्विनी प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.