Move to Jagran APP

सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही भाजपा: जिलाध्यक्ष

भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें देश में अस्थिरता का प्रयास कर रही हैं। देश की जनता को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 11:39 PM (IST)
सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही भाजपा: जिलाध्यक्ष
सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही भाजपा: जिलाध्यक्ष

कुशीनगर : भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें देश में अस्थिरता का प्रयास कर रही हैं। देश की जनता को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।

loksabha election banner

यह बातें गुरुवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने अपने सम्मान में परसौनी बाजार में आयोजित समारोह में कही। कहा कि देश में नरेंद्र मोदी व अमित शाह तथा प्रदेश में योगी के शासन का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा ही सभी वर्गों के विकास की बात करती है। कृष्णा बिहारी मिश्र ने कहा की कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। नवीन ओझा ने कहा की मौजूदा सरकार नागरिकों के लिए जो कर रही है वह कभी नहीं हुआ। देश हित में सरकार का सहयोग करना सभी का दायित्व है।

जय प्रकाश पांडेय, राजकिशोर शर्मा, लाल बहादुर गुप्ता, विकास गुप्ता, अवधलाल कुशवाहा, प्रहलाद गुप्ता, विजय खरवार, धनंजय गिरी, संतोष वर्मा, प्रकाश बैठा, प्रमोद कुशवाहा, डा. सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.