सीएए की रैली में गोरखपुर जाएंगे एक हजार कार्यकर्ता
भाजपा नगर व देहात मंडलों की संयुक्त बैठक गुरुवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर हुई। जिसमें 19 जनवरी को एमपी इंटर कालेज गोरखपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में एक हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया गया।
कुशीनगर: भाजपा नगर व देहात मंडलों की संयुक्त बैठक गुरुवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर हुई। जिसमें 19 जनवरी को एमपी इंटर कालेज गोरखपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित रैली में एक हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कर रहे नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी वर्ग का नुकसान नहीं है। कुछ विपक्षी पाíटयां बेवजह लोगों को गुमराह कर विरोध कर रही हैं। अमित पांडेय, टीएन राव, राधेश्याम गोंड, उमेश सिंह, डॉ. निखिलेश्वर मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। सतीश चंद्र शर्मा ने संचालन किया। आभार रामायण कुशवाहा ने जताई। सूरजनगर संवाददाता के अनुसार पिपरा बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में होने वाले रैली में शामिल होने की रणनीति पर चर्चा की। भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा, भाजपा पिपरा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार, बलदीश शर्मा, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित गायत्री माता मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। दुदही संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार दुदही में हुई। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि दुदही क्षेत्र से एक हजार भाजपा कार्यकर्ता गोरखपुर की रैली में भाग लेंगे।