भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन
पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विनोद भारती की अध्यक्षता में रामकोला और लक्ष्मीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की।
कुशीनगर: उपनगर स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को फिजिकल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोरक्ष पीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विनोद भारती की अध्यक्षता में रामकोला और लक्ष्मीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की। मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, रामदेव कुशवाहा, मनोनीत सभासद विश्वजीत गोविद राव, राजेश मिश्र कुन्नू, अनिरुद खरवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा राधेश्याम दीक्षित, मंडल महामंत्री अमित गोविद राव, साहू समाज के जिलाध्यक्ष इंद्रेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।