Move to Jagran APP

भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अजय लल्लू

कुशीनगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में अब भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी नहीं चलने वाली है आरोप लगाया कि सरकार को आम आदमी की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 12:55 AM (IST)
भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अजय लल्लू
भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अजय लल्लू

कुशीनगर : झूठ व फरेब पर टिकी प्रदेश की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता हिसाब करने के लिए तैयार है। यूपी अब भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी नहीं चलने वाली है।

loksabha election banner

यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कही। वह रविवार को फाजिलनगर कस्बा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश की पहली सरकार है, जिसे आम आदमी की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी सरकार की उपलब्धि है। बेलगाम मंहगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है तो बेरोजगारी से युवा वर्ग सड़कों पर भटकने को मजबूर है। कोरोना काल में लाखों लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ दिए और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। प्रदेश अध्यक्ष के साथ रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश के चंदनपुर के विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि पूरे देश में भय का माहौल है। भाजपा जनता को गुमराह कर सत्य को दबा रही है।

प्रदेश में विकास का नामोनिशान नहीं : रमाशंकर

जनता से झूठा वादा कर भाजपा ने प्रदेश में सरकार बना लिया। जबकि सूबे में विकास का नामोनिशान नहीं है। भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी है और कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। वर्ष 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

यह बातें राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कही। वह कप्तानगंज ब्लाक के रामपुर चौबे गांव में रविवार को सुबह आयोजित चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि बुआ से सावधान रहने की जरूरत है, वह भाजपा से मिली हुई हैं। बसपा के लोग भाजपा की मदद कर रहे हैं। लोग जाति-धर्म का बंटवारा करना चाहते हैं, उन्हें 2022 में सबक सिखाना है। सपा सरकार लैपटाप, स्मार्टफोन की बात करती है।

अध्यक्षता पूर्व विधायक शंभू चौधरी ने की व संचालन विजय यादव ने किया। चौपाल को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, काशीनरेश सिंह, जुबेर अहमद, घनश्याम यादव, अकरम अली, इमदाद, सुग्रीव प्रसाद संत ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.