2019 में बनेगी भाजपा की सरकार: प्रदीप
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि की बैठक की जिला पंचायत सभागार में बुधवार की देर शाम हुई। अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख प्रदीप ¨सह ने कहा कि मिशन 2019 के तहत दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।
कुशीनगर: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक प्रतिनिधि की बैठक की जिला पंचायत सभागार में बुधवार की देर शाम हुई। अध्यक्षता कर रहे पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रमुख प्रदीप ¨सह ने कहा कि मिशन 2019 के तहत दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। विकास कार्यों की बदौलत समाज का हर तबका लाभान्वित हुआ है और खुशहाल है। हम सभी को पूरी ईमानदारी के साथ इस मुहिम में उतरना होगा। जनता को बताना होगा कि भाजपा ही देश का भला कर सकती है और इसे साबित करके दिखाया भी है। बैठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु मौर्य आदि ने भी संबोधित किया और कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ लगना होगा। जनता के बीच उतर सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा तो योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाना सुनिश्चित करना होगा। यह बहुत जरूरी है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे जनता को केवल गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान अभियान की सफलता के लिए विभिन्न मुद्दों पर मंथन भी हुआ तथा जिम्मेदारियां बांटी गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी दिनेश गुप्ता, दीपक, जितेंद्र ¨सह, विनय कुमार ठाकुर, चंदन राजभर, मनोज यादव, विजय ¨सह, नर्वदा ¨सह, व्यास कुशवाहा, कृष्णा राजभर, चंदन गुप्ता, हरेराम गुप्ता, अमन कुमार वर्मा, संजय ¨सह, शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र गुप्ता, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।