Move to Jagran APP

सभी वर्ग की हितैषी है भाजपा सरकार: सांसद

कुशीनगर के कप्तानगंज में सांसद ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 01:27 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 01:27 AM (IST)
सभी वर्ग की हितैषी है भाजपा सरकार: सांसद
सभी वर्ग की हितैषी है भाजपा सरकार: सांसद

कुशीनगर: कस्बा स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

loksabha election banner

कहा कि व्यापारियों के हितों को लेकर सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि व्यापारियों के लिए गैर भाजपा सरकारों में इनके कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, महामंत्री संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष मनीषचंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप केजरीवाल, प्रदीप अग्रहरि, अरविद अग्रहरि, अभय मद्धेशिया, बैजनाथ कसौधन, रमेश जायसवाल, रानू अग्रहरि, आनंद रौनियार, सौरभ जायसवाल, मंत्री महेंद्र मद्धेशिया, रमेश मोदनवाल, प्रमोद मद्धेशिया, सुभाष वर्मा, अमित बंका, इसरार अहमद, बृजेश चौरसिया, पिटू, दुर्गेश, संगठन मंत्री पंकज, अशोक, उमेश, विनोद, दिलदार, जवाहर, मनोज, राजकुमार, दीनानाथ, गणेश, संतोष, सोनू, विनोद, संरक्षक के रूप में पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, संजय यादव, राजेश वर्मा, विपुल खेतान, संजय अग्रहरि, राजेश उपाध्याय, हरेराम, शिवशंकर अग्रहरि को संगठन के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद अग्रवाल ने शपथ दिलायी।

आजादी की लड़ाई में नेताजी का महत्वपूर्ण योगदान

स्वतंत्रता की लड़ाई में गरम दल का नेतृत्व करते हुए आजाद हिद फौज की स्थापना कर नेताजी सुभाष चन्द्रबोस ने अहम योगदान दिया। देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।

यह बातें देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कही। वे सेवरही ब्लाक के गांव दनियाडी के पंचायत भवन में नेताजी की 125 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र ने कहा कि नेताजी 11 बार जेल गए थे, देश का प्रत्येक व्यक्ति उनका ऋणी है। विशिष्ट अतिथि विजय राय ने कहा कि नेताजी ने गुमनामियों की राह न अपनाई होती तो निश्चत वे देश के प्रधानमंत्री बने होते। संचालन सुभाष सेना के सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता शिवजी राय ने किया। आयोजक सिसवानाहर मंडल अध्यक्ष संजय राय ने आभार व्यक्त किया। चंद्रिका राय, केशव राय, शत्रुजीत पांडेष, डा. राजेश कुमार सिंह, मंशा पांडेय, प्रदीप श्रीवास्तव मंटू राय भोला निषाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.