Move to Jagran APP

भाजपा के बूथ कार्यकर्ता किए गए सम्मानित

भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे सम्मान अभियान के क्रम में जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या- 13 से 37 तक भ्रमण किया। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर पार्टी का चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मदनपुर सुकरौली, गैनही जंगल, बुढ़वा जंगल, सिसई दधीचि, कुट्टी टोला, सिसवा गोपाल, सारंग छपरा व सोहरौना आदि गांवों का भ्रमण कर पांण्डेय ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:35 PM (IST)
भाजपा के बूथ कार्यकर्ता किए गए सम्मानित
भाजपा के बूथ कार्यकर्ता किए गए सम्मानित

कुशीनगर: भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे सम्मान अभियान के क्रम में जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या- 13 से 37 तक भ्रमण किया। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के घर पहुंच कर पार्टी का चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मदनपुर सुकरौली, गैनही जंगल, बुढ़वा जंगल, सिसई दधीचि, कुट्टी टोला, सिसवा गोपाल, सारंग छपरा व सोहरौना आदि गांवों का भ्रमण कर पांण्डेय ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। कहा कि मिशन 2019 निकट आ रहा है, सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। आप लोगों की ही बदौलत केंद्र सरकार बना दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष राजू यादव, भाजपा आईटी विभाग के आनंद ¨सह, सेक्टर प्रमुख जयप्रकाश ¨सह, चंद्रभान साहनी, परमात्मा प्रजापति, परमहंस ¨सह, श्रीराम ¨सह, विजय कन्नौजिया, दयानंद, प्रदीप ¨सह, ध्रुव गुप्ता, रोहित चौहान, मुंशी ¨सह, मनोज, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

----

बैठक में कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कप्तानगंज: भारतीय जनता पार्टी के मंडल व सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक कप्तानगंज कस्बा स्थित पूर्व चेयरमैन विजय खेतान के आवास पर हुई। जिसमें सभी बूथ अध्यक्षों व समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खेतान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास किया है। निश्शुल्क विद्युत व रसोई गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास व शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मंडल महामंत्री विनोद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान सभासद राकेश दूबे, शिवप्रताप ¨सह, प्रमोद ¨सह, अजय कुमार, संजय कुशवाहा, महेंन्द्र गुप्ता, परसन प्रसाद, भृगराज कुशवाहा, पूर्व सभासद राम परसन यादव, खूबलाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.