विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुशीनगर में बड़ी घटना, बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा- दो किसानों की मौत

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2022 06:55 PM (IST)

Big Incident in Kushinagar कुशीनगर जिले के एक गांव में 11 हजार वोल्ट के विद्युत लाइन का तार टूट गिर ...और पढ़ें

Big Incident in Kushinagar: कुशीनगर में आग लगने से दो किसानों की मौत हो गई। - प्रतीकात्मक तस्वीर
Big Incident in Kushinagar: कुशीनगर में आग लगने से दो किसानों की मौत हो गई। - प्रतीकात्मक तस्वीर

कुशीनगर (हेतिमपुर), जागरण संवाददाता। कसया के गांव भैसहां भागड़ टोला के सरेह में शुक्रवार को 11 हजार वोल्ट के विद्युत लाइन का तार टूट गिर गया। इससे खरपतवार में आग लग गई। आग से आसपास खेत में खड़ी गन्ने की फसल बचाने पहुंचे दो किसान करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल कई गांव के लोग जुट गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली और अग्रिम कार्रवाई भी पूरी की।

ऐसे हुई घटना

सरेह से होकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। अचानक तीन तारों में से एक तार टूट कर जमीन पर गिरा। विद्युत धरा प्रवाहित हाेने के कारण जिस जगह तार गिरा, वहां खरपतवार में आग लग गई। इसके अगल-बगल किसानों के गन्ने की फसल है। गांव के ही 70 वर्षीय किसान उदित व 25 वर्षीय डबलू आग से फसल बचाने को पहुंचे। इस दौरान दोनों विद्युत तार के संपर्क में आ गए और झुलसने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आसपास गांवों के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। प्रभारी निरीक्षक डा. आशुतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने जांच पड़ताल की। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीओ एवं अवर अभियंता को मौके पर गए थे। तहसील प्रशासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

सामने आई प्रशासनिक संवेदनहीनता

हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से किसानों की जलकर हुई मृत्यु की घटना को लेकर प्रशासन की संवेदनहीनता देखने को मिली। मौके पर जानकारी लेने केवल नायब तहसीलदार पहुंचे। कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी किसान परिवारों के पास संवेदना प्रकट करने नहीं पहुंचा। लोगों में इसको लेकर खूब चर्चा रही।

घटना करंट की चपेट में आने से हुई है। इसलिए विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह मौके की जांच कर यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दें। विभागीय व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद किसानों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता दी जाएगी। - कल्पना जायसवाल, एसडीएम, कसया।