शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं: विधायक
नगर में बीआरसी परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बचों में गणवेश व पुस्तक वितरण किया। उन्होंने बचों से मन लगाकर अछे से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है।
कुशीनगर: नगर में बीआरसी परिसर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बच्चों में गणवेश व पुस्तक वितरण किया। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर अच्छे से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं है।
भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही भविष्य की नींव होती है। यही बच्चे देश के भविष्य हैं। सभासद प्रतिनिधि विजय सिंह ने भी इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक में अध्ययनरत 360 बच्चों में गणवेश व पुस्तक वितरण किया गया। अतिथियों का स्वागत भाष्कर तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर किया। आभार प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह व संचालन दुर्गेश यादव ने किया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल, मनोज कुमार सिंह, हेमंत उपाध्याय, डॉ. डीएन सिंह, वाहिद अली, अरुण वर्मा, राजेंद्र शर्मा, नीशू विश्वकर्मा, नाहिद जमाल आदि उपस्थित रहे।