सऊदी में बंधक बने पति की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा निवासी रेखा सिंह ने विदेश मंत्रालय को शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पति अरविद कुमार सिंह को मुंबई स्थित अल असरिया इंटर प्राइजेज कंपनी ने ड्राइवर के लिए सऊदी अरब का वीजा दिया जिस पर खेत और गहने गिरवी रखकर 75 हजार रुपये की व्यवस्था की।
कुशीनगर : विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा निवासी रेखा सिंह ने विदेश मंत्रालय को शिकायती पत्र में कहा है कि उसके पति अरविद कुमार सिंह को मुंबई स्थित अल असरिया इंटर प्राइजेज कंपनी ने ड्राइवर के लिए सऊदी अरब का वीजा दिया, जिस पर खेत और गहने गिरवी रखकर 75 हजार रुपये की व्यवस्था की। एक अप्रैल 2019 को उसका पति उक्त कंपनी के झांसे में आकर सऊदी अरब चला गया। वहां जाने पर ड्राइवर की नौकरी की जगह पर ऊंटों को चराने का काम दे दिया गया और ऊटों को नहीं चराने पर उन्हें यातनाएं दी जा रही हैं। वीजा देने वाली कंपनी से बात करने पर तीन साल के बाद उनकी वापसी की बात की जा रही है, जबकि पति काफी परेशानी में हैं। उन्हें अपने घर फोन से बात करने की भी मनाही कर दी गई है। इस समय वे बंधक हैं। पीड़ित महिला ने विदेश मंत्रालय को पत्र देकर अपने पति की वापसी की गुहार लगाई है, जिससे उसके पति व उसके बच्चों के भविष्य पर आए संकट से निजात मिल सके।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप