स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें संदेश के साथ निकाली गई स्वच्छता रैली
स्व'छ रहें, स्वस्थ रहें संदेश के साथ मंगलवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के तत्वावधान में बेनेट क्लब परिसर से स्व'छता रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र व एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
कुशीनगर : स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें संदेश के साथ मंगलवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के तत्वावधान में बेनेट क्लब परिसर से स्वच्छता रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों सहित प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र व एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। सभी ने वातावरण साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया तो स्वयं भी स्वच्छता मित्र बन कर अपने आस-पास की गंदगी को साफ करने का संकल्प लिया। रैली नगर स्थित बीआरसी परिसर पहुंच कर स्वच्छता विषयक गोष्ठी में तब्दील हो गई। रैली को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। गोष्ठी को संबोधित करते विधायक ने कहा कि देश का विकास भारत माता को समर्पित होकर ही किया जा सकता है। देश की सुरक्षा व विकास डाक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनने से नहीं बल्कि राष्ट्र भक्त बनने से होगा। राष्ट्र भक्ति की देन है कि पहले वीजा न देने वाले अमेरिका जैसा देश भी वीजा देने लगा है। विधायक ने जनता से अभियान की कमान अपने हाथों में लेने की अपील की। कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में देश को आगे स्थान दिलाने का काम केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। स्वस्थ रहने में स्वच्छता का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार, यूनाइटेड फार होप की डायरेक्टर तारा मैकार्टिनी, भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक चौधरी, अमेरिकन खरवार, विजय जायसवाल, अमरचंद जायसवाल, श्रवण तिवारी, एनसीसी लेफ्टिनेंट वेदप्रकाश मिश्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एनसीसी कैडेट अपूर्वा गुप्ता, रीतू ¨सह, नंदिनी कनौजिया, सतीश राजभर, सत्यम राय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। अध्यक्षता नपाध्यक्ष प्रतिनिधि कैफूल अली उर्फ मजनू व आभार ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. सीमा गुप्ता, प्रधानाचार्य एके चौरसिया, रूपम ¨सह, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, दिनेश गुप्त, वार्ड सभासद महेश जायसवाल, राजीव मद्धेशिया, वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम, नीतिश उपाध्याय,राधे यादव, अमरचंद ¨हदुस्तानी, रवि पांडेय, वीरेंद्र मिश्र, इंजीनियर सुमित मद्धेशिया, बाबू चकमा आदि उपस्थित रहे। संचालन सुमित त्रिपाठी ने किया।