यातायात प्रभारी ने दी यातायात नियमों की जानकारी
यातायात जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पडरौना विकास खंड के पिपरा जटामपुर स्थित रामकृता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही पालन करने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई गई।
कुशीनगर : यातायात जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को पडरौना विकास खंड के पिपरा जटामपुर स्थित रामकृता इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही पालन करने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई गई।
टीएसआइ ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें। बाइक व चार पहिया चलाते समय मोबाइल पर बात न करें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और बाइक चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं। शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। बच्चों से कहा कि अपने अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। एसओ अरविद कुमार, प्रबंधक संतोष तिवारी, उपेंद्र सिंह, मनोज सिंह आदि शामिल रहे।