छेड़खानी की शिकायत करने गए पति पर हमला
कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से युवक द्वारा छेड़खानी का विरोध करने आए पति को आरोपित युवक ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से युवक द्वारा छेड़खानी का विरोध करने आए पति को आरोपित युवक ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में रविवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में महिला ने कहा है कि आठ नवंबर की रात वह अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस कर उसके साथ जोर जबर्दश्ती करने लगा। शोर मचाने पर उसके पति, सास, ससुर व जेठ दौड़ कर आए। इसी बीच आरोपित फरार हो गया। पति शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो युवक ने राड से उन पर हमला कर दिया। इससे महिला के पति बुरी तरह जख्मी हो गए। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एसएचओ शैलेश कुमार ¨सह ने कहा है कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।