Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रेमचंद्र

भाजपा के नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र का कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता होगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 11:39 PM (IST)
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रेमचंद्र
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रेमचंद्र

कुशीनगर: भाजपा के नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र का कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता होगी।

loksabha election banner

सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, अवधेश सिंह, मारकण्डेय शाही, धनंजय तिवारी, जगदीश मिश्र, प्रेम जायसवाल, श्याम मुरली मनोहर मिश्र, प्रदीप पांडेय, आलोक तिवारी, विपिन विहारी मिश्र, विवेकानंद मिश्र, सर्वेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

बभनौली के किसान पीजी कालेज के परिसर में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह राजपूत , भाजपा नेता रितिक सिंह, गौतम, दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय राय ने स्वागत किया।

गोड़रिया चौराहे पर पटाखा फोड़ कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के युवा नेता नवीन ओझा के नेतृत्व में सोनू जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुशवाहा, सूरज तिवारी, दीपक कुमार, उमेश गोड़ आदि ने स्वागत किया।

दुदही संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में पटाखा छोड़े गए। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मल्ल, व युवा नेता बलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, राजन जायसवाल, मृत्युंजय राय, भगवती शरण जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुकरौली बाजार में भाजपा कैंप कार्यालय पर भागवत चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक कर प्रेमचन्द्र मिश्र के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गयी। पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबाष पांडेय, बीरेंद्र मिश्र, पृथ्वीपाल मिश्र, दिनेश शुक्ल, देवेंद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

----

विधायक ने किया स्वागत

जासं., कुशीनगर: कुशीनगर प्रथम आगमन पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र का विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अनिल प्रताप राव, अंबरीष चौबे, शिवमोहन, विनोद गुप्त, टीएन राव, छेदी शर्मा, अमिय कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.