अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
पटहेरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग पर रजवटिया गाव के पास साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने गुरुवार की रात करीब दस बजे ठोकर मार दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 12:01 AM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 12:01 AM (IST)
कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग पर रजवटिया गाव के पास साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने गुरुवार की रात करीब दस बजे ठोकर मार दिया। सीएचसी फाजिलनगर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गाव जवार निवासी विशम्भर, जो पाईप बोरिंग का कार्य करते थे।साइकिल से घर जा रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने रजवटिया शिव मंदिर के पास ठोकर मार दिया। थानाध्यक्ष संजय मिश्र बताया कि वाहन चालक, वाहन सहित फरार हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें