बलकुड़यिा बाजार में सजा 120 फुट ऊंचा पंडाल
विशुनपुरा विकास खंड के बलकुड़यिा बाजार में 120 फुट ऊंचा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पर करीब 26 लाख का खर्च आया है। जुलाई से ही पंडाल बनाने का कार्य चल रहा था जो चार अक्टूबर को पूरा हुआ।
कुशीनगर : विशुनपुरा विकास खंड के बलकुड़यिा बाजार में 120 फुट ऊंचा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पर करीब 26 लाख का खर्च आया है। जुलाई से ही पंडाल बनाने का कार्य चल रहा था, जो चार अक्टूबर को पूरा हुआ। शनिवार को पूजन-अर्चन के साथ मुख्य द्वार खोला जाएगा। ग्रामवासी बबलू रौनियार, अमित सिंह, मुंशी चौरसिया, शिव, राजकुमार, हरिलाल, विनोद गुप्ता, राहुल जायसवाल, कमलेश, राजेश, शिवम, नागेंद्र, अरविद, रिशु, कृष्ण, विकास, सोनू आदि ने नया आयाम कायम किया है। दुर्गा मंदिर परिसर में बनाए गए 120 फुट ऊंचा और 81 फुट चौड़ा पंडाल में जन सहभागिता है। भगवान विष्णु व मां दुर्गा पर पुष्प वर्षा समेत नौ देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। पड़ोसी जनपद महाराजगंज के 11 कारीगर दो माह से रात-दिन कार्य कर रहे थे।
---
पांडाल बनाने में लगी सामग्री
-पांडाल निर्माण में छह हजार बांस, 1300 घनफुट लकड़ी, 15 हजार मीटर कपड़ा, नौ क्विंटल लोहे की कील, 800 पटरा, 350 मीटर चट्टी, डेढ़ क्विंटल पॉलीथिन और आठ हजार ईंट लगा है।
---
सुरक्षा का पूरा इंतजाम
-सात मंजिल के भव्य पांडाल में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है। आयोजन समिति के सदस्य अमित सिंह व राहुल जायसवाल ने बताया कि पांडाल में बिहार के कारीगरों ने बिजली की वायरिग की है। जगह-जगह अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं। सभी मूíतयों के समीप पानी का पाइप मौजूद है। पांडाल में अगरबत्ती, धूप, कपूर आदि जलाने पर प्रतिबंध रहेगा।