वाहन से कुचलकर युवक की मौत, पिता घायल
चरवा थाना क्षेत्र के भीटी गांव स्थित एसपीएमआइटी कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक
चरवा थाना क्षेत्र के भीटी गांव स्थित एसपीएमआइटी कॉलेज के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर निवासी रामनाथ खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपने 35 वर्षीय बेटे अंकुश के साथ शुक्रवार को रिश्तेदार के यहां चरवा के पन्नोई गांव गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। परिवारवालों की मानें तो भीटी गांव स्थित कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता रामनाथ घायल हो गए। स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी बिलखते मौके पर पहुंचे। सड़क हादसों में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
कोखराज व सरायअकिल थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस निवासी रामदेव का बेटा सुनील कुमार शुक्रवार को किसी काम से मूरतगंज बाजार आया था। सुनील की मानें तो लौटते समय रात करीब साढ़े नौ बजे मूरतगंज पुलिस चौकी के समीप सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह सरायअकिल के बेरुई निवासी शिवनारायण बाइक से शुक्रवार को किसी काम से तिल्हापुर गया था। लौटते समय अपने गांव के समीप एक व्यक्ति ने अचानक रास्ता पार किया। उसे बचाने के चक्कर में शिवनारायण की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। उसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने शिवनारायण को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।